कामधेनु विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति कावरे ने किया ध्वजारोहण                

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज, 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, दुर्ग के प्रशासनिक भवन, कृषि विज्ञान केंद्र पश्चात पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा के प्रांगण में विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त, दुर्ग श्री महादेव कावरे (भारतीय प्रशासनिक सेवाऐं) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त निदेशकगण, अधिष्ठातागण, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी, 1 सीजीआर एंड वी. रेजीमेंट के कर्नल, विभागाध्यक्ष /प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

कुलपति ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार संबंधित उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन करते हुए संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं निरंतर राष्ट्रीय संस्थानों जैसे आईवीआरआई., एनडीआरआई एवं सीआईएफई में उच्च शिक्षा हेतु चयनित हो रहे हैं। पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा के छात्र- छात्राओं का सहायक पशु शल्य चिकित्सक, सहायक वन संरक्षक एवं प्राइवेट क्षेत्र में भी चयन हुआ हैं। उन्होंने गौठानो के विकास में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग के उल्लेखनीय योगदान को सराहा। विश्वविद्यालय में समय-समय पर सेमिनार, प्रशिक्षण एवं सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक दुग्ध पालन, बकरी पालन, कुक्कुट पालन, सूकर पालन आदि पर विश्वविद्यालय में एवं प्रदेश के विभिन्न ग्रामों में जाकर किसानों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही टीव्हीसीसीसी. दुर्ग में अल्ट्रासोनोग्राफी, डिजिटल एक्सरे, ईसीजी की उपलब्धता सतत रहने हेतु बधाई दी। कुलपति ने विश्वविद्यालय पुस्तकालय में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों एवं सुविधाओं से अवगत कराते हुए कहा कि पुस्तकालय में 20,108 संदर्भ /पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध है। सेरा (कंसोर्सियम फॉर ई-रिसोर्सेज इन एग्रीकल्चर) के माध्यम से ऑनलाइन थीसिस, ई-बुक्स, शोध पत्रिकाओं आदि की सुविधा पाठकों को दी जा रही है। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु महाविद्यालय में एनएसएस एवं एनसीसी. इकाई का संचालन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीसी. के छात्र-छात्राओं द्वारा कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

READ MORE  अभी अभी कैम्प क्षेत्र में पकड़ाया 30 बोरा सरकारी चावल 🛑 छावनी पुलिस ने किया जब्त 🛑 फूड विभाग की जांच में लेट लतीफी 🛑 पुलिस परेशान
Share this