पशुचिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रम (बीव्हीएससी एंड एएच) में प्रवेश, कालेज को प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर सकते हैं आवेदक

Share this

दुर्ग न्यूज, 19 अगस्त। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के बीव्हीएससी. एण्ड एएच स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश नीट (यूजी) 2023 की परीक्षा परिणाम के आधार पर 1 अगस्त से 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अंतिम तिथि तक बीव्हीएससी. एण्ड एएच. पाठ्यक्रम हेतु जिन आवेदकों ने आवेदन जमा किया है उन्हें सूचित किया जाता है कि- 1. सूची में इंगित समस्त जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, श्रेणी वर्ग, जन्म-तिथि, प्राप्तांक नीट मेरिट रैंक इत्यादि आवेदक के द्वारा की गई प्रविष्टि के अनुसार है। 2. आवेदक का नाम एवं जन्म तिथि 10वीं की मार्कशीट के अनुसार होना चाहिए। 3. त्रुटि सुधार हेतु लिंक http://cgkvmis.cg.nic.in, 21 अगस्त से 23 अगस्त तक खुली रहेगी इसके पश्चात आवेदन में भरी हुई जानकारी में किसी भी प्रकार का सुधार संभव नहीं होगा।

4. आवेदकों की प्रवीण्यता सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cgkv.ac.in पर 28 अगस्त से उपलब्ध होगा। 5.अंतिम प्रावीण्यता सूची में इंगित जानकारी एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन महाविद्यालय स्तर पर होने वाले प्रवेश के समय किया जाएगा। सत्यापन के समय कोई विसंगति पाए जाने पर संबंधित उम्मीदवार का नाम प्रवीण्यता सूची से अलग कर दिया जाएगा।

6. आमंत्रित प्रत्याशी को महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय द्वारा पृथक से बुलावा पत्र (call letter) नहीं भेजा जाएगा। 7. प्रवेश 31 अगस्त को पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा तथा रिक्त सीटों पर प्रवेश 27 सितंबर को होगा। समय पर उपस्थित न होने की दशा में मेरिट के अगले प्रत्याशी को प्रवेश प्रदाय कर दिया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी।

8. आवेदकगण निरंतर विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

READ MORE  4 मेडिकल दुकान निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यवाही
Share this