छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, तीसरे चरण की 2 दिवसीय प्रतियोगिता प्रारम्भ

Share this

दुर्ग न्यूज, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के निकाय स्तर का दो दिवसीय आयोजन भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 के मैदान में किया जा रहा है, जिसमें निगम क्षेत्र के पाॅच जोन तथा जामुल निकाय से चुनकर आये टीम के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन 26 जुलाई से प्रारंभ किया गया। प्रथम चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर का आयोजन हुआ, जिसके विजेता खिलाड़ियों को जोन स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। जोन स्तर के विजेता खिलाड़ियों को खेल के तीसरे चरण में निकाय स्तर का आयोजन बुधवार को सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय के मैदान में किया जा रहा है। यहां भिलाई के पाॅच जोन तथा जामुल निकाय से जीत कर आये गिल्ली डण्डा, पिटूटल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, कंचा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी दौड़, लम्बीकूद, रस्सीकूद, कुश्ती के खिलाड़ी निकाय स्तर के इस दो दिवसीय आयोजन में अपना भाग्य आजमायेगे। पारम्परिक खेलो में खिलाड़ी पूरे उत्साह से मैदान में दमखम दिखा रहे है, खेल आयोजन को सफल बनाने नोडल अधिकारी डीके वर्मा, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी अजय शुक्ला, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, अनिल मेश्राम, मलखान सिंह सोरी, जेपी.तिवारी, धीरज साहू सहित युवा मितान क्लब के सदस्य मैदान में डटे रहे।

Share this
READ MORE  भिलाई चरोदा में चोरी के मामले का खुलासा, एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार