दुर्ग न्यूज, 23 अगस्त। आज भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर कोक ओवन के पास अंधे मोड़ पर बाईक क्रमांक सीजी 07 एलबी 1752 से जा रहा सीआरजी इलेक्ट्रिकल विभाग का टेक्निशियन नीलकंठ साहू अचानक सामने से आता टैंकर देख हड़बड़ा गया और वाहन के समीप आते ही उसने बाईक से छलांग लगा दी नतीजतन बाईक सीधे टैंकर में जा घुसी। कूदने से नीलकंठ को भी चोट आई है। उसका एक पैर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। हादसे बाद मौके पर पहुंचे अन्य कर्मियों ने घायल नीलकंठ को मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया है। सड़क हादसे में नीलकंठ की बाईक टैंकर के पहिए के नीचे आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
