मुख्यमंत्री निवास पर आज ‘तीजा-पोरा पर्व’ का भव्य आयोजन

Share this

 

० जोर-शोर से चल रही हैं तैयारियां, पारंपरिक साज-सज्जा के बीच मनेगा पर्व 

० छत्तीसगढ़िया थीम के आधार पर तैयार हुआ उत्सव का माहौल

 

दुर्ग न्यूज, 14 सितंबर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक ‘तीजा- पोरा पर्व’ के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए वहां जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाले पारंपरिक तीजा- पोरा पर्व का उत्साह पूरे छत्तीसगढ़ में अब जोरों पर दिखाई पड़ रहा है। बाजारों में रौनक है और तिजहारिन माता-बहनें, किसान भाई और आम जन इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मनाने हेतु तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्वों को अपने निवास पर मनाने की शुरुआत की है। इसी कड़ी में तीजा-पोरा पर्व की तैयारियां मुख्यमंत्री निवास पर की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने स्वयं पर्व की तैयारियां का जायजा लिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।

 

ठेठ पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण को सजाया गया है। यहां का पूरा माहौल उत्सव के अनुरूप रंग- बिरंगा और हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाता हुआ नजर आ रहा है। साज-सज्जा में नंदी बैल के मॉडल इस प्रांगण में जगह- जगह सजे नजर आ रहे हैं, जो समृद्धि और खुशहाली का एहसास दिला रहे हैं। सूपा और टोकनी पर रंगों की खूबसूरत कारीगरी के साथ इन्हें जगह-जगह बेहद निराले अंदाज में सजाया गया है। रंग-बिरंगे तोरण और पारंपरिक कलाकारी, उत्सव की थीम के अनुरूप यहां की खूबसूरती को बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री निवास का माहौल ठेठ छत्तीसगढ़िया तीजा- पोरा वाला दिखाई पड़ रहा है।

READ MORE  कांवड़ियों के भेष में ले जा रहे थे लाखों का गांजा, बाइक के साथ दो गिरफ्तार, महासमुंद में बोल बम की आड़ में गांजे की तस्करी
Share this