छत्‍तीसगढ़ के रेल नेटवर्क का आज नया इतिहास लिखा जा रहा है: पीएम मोदी

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 सितंबर। कार्यक्रम के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्‍तीसगढ़ विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रहा है। आज छत्‍तीसगढ़ को 6 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। आज यहां सिलसेल कॉउंसिलिंग कार्ड भी बांटे गए हैं। आप सभी ने देखा है कुछ दिन पहले जी-20 सम्‍मेलन में बड़े-बड़े देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष भारत आए थे, सभी भारत के गरीब कल्‍याण के कामों से प्रभावित होकर गए हैं। बड़े-बड़े देश भारत से सीखने की बात कर रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

हमें मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। छत्‍तीसगढ़ और रायगढ़ का यह इलाका भी इसका गवाह है। मेरे परिवारजनों छत्‍तीसगढ़ हमारे के लिए देश के पॉवर हाउस की तरह है। देश को ऊर्जा तभी मिलेगी जब पॉवर हाउस पूरी क्षमता के साथ काम करेगा। आज छत्‍तीसगढ़ के रेल नेटवर्क का नया इतिहास लिखा जा रहा है। जो अन्‍य रेललाइनें बन रही हैं उससे प्रदेश का औद्योगिक विकास होगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

केंद्र सरकार के प्रयासों से देश के पॉवर हाउस के रूप में छत्‍तीसगढ़ की पॉवर कई गुना बढ़ती जा रही है। कम से कम मूल्‍य पर कोयला उत्‍पादन करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे बिजली की दरें कम हो। आने वाले समय में देश में ऐसे प्रोजेक्‍ट की संख्‍या और बढ़ेंगे। देश को विकसित बनाना है। यह काम तभी पूरा होगा जब विकास में देश के हर नागरिक की भागीादरी होगी। विकास के साथ पर्यावरण की भी चिंता करना है। सूरजपुर के कोयला खदान को इको टूरिज्‍म के रुप में विकसित किया जा रहा है। कोरबा में भी इसी तरह का प्रयास किया जा रहा है।

READ MORE  Facebook और Insta हुआ Down...लोग परेशान
Share this