जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती, 8 से 10 राउंड फायरिंग, कई यात्री घायल

Share this

दुर्ग न्यूज, 24 सितंबर। ओडिशा के संबलपुर से जम्मूतवी जा रही ट्रेन में झारखंड के बरवाडीह और लातेहार स्टेशन के बीच डकैतों ने धावा बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने ट्रेन में जमकर लूटपाट करने के साथ ही फायरिंग भी की। इस फायरिंग में कई यात्री घायल हुए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना शनिवार रात की है। बताया जा रहा है कि 7-8 की संख्या में डकैत जम्मूतवी एक्सप्रेस की एस 9 बोगी में घुस गए। बदमाशों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की। बंदूक की नोंक पर यात्रियों को लूटा गया। यात्रियों के मुताबिक तकरीबन 35 से 40 मिनट तक बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान यात्रियों की जान सांसत में रही। लूटपाट करने के बाद बदमाश चेन पुलिंग कर फरार हो गए।

जैसे ही ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची, यात्रियों ने स्टेशन में जमकर हंगामा मचाया। स्टेशन पर ही घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसकी वजह से ट्रेन 2 घंटे लेट हो गई।

यात्रियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जैसे ही ट्रेन लातेहर स्टेशन से छूटी वैसे ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दिया। इस दौरान कई यात्रियों से मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share this
READ MORE  NEET-UG Row: 1563 उम्मीदवारों के ग्रेस मार्क वापस, 23 जून को फिर से परीक्षा’, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा