‘आप’ ने जारी की चौथी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम

Share this

दुर्ग न्यूज़, 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में आप ने 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में 10, दूसरी सूची में 12 और तीसरी सूची में 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पूर्व में की थी। इस तरह AAP ने कुल 45 उमीदवारों की घोषणा कर दी है।

 

आम आदमी पार्टी की चौथी सूची में 12 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें सामरी से देव गणेश टेकाम, लुंड्रा से अलेक्जेंडर, सीतापुर से मुन्ना टोप्पो, जशपुर से प्रकाश टोप्पो, रायगढ़ से गोपाल बापुड़िया, पाली तानाखार से सोबाराम सिंह साइमा, जांजगीर चांपा से परमेश्वर प्रसाद, खल्लारी से नीलम ध्रुव, बलौदाबाजार से संतोष यदु, रायपुर उत्तर से विजय गुरुबक्षाणी, आरंग से परमानंद जांगड़े, बिन्द्रानवागढ़ से भागीरथ मांझी शामिल हैं।

 

आप ने दी 10 गारंटी

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 10 गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने बिलासपुर और बस्तर में बड़ी सभा भी की थी। पार्टी छत्तीसगढ़ में दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। आप ने दो दिन पहले स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की थी, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

Share this
READ MORE  बोले- समाज ने नकारा, सरकार ने मौका दिया, कभी सोचे नहीं थे वर्दी पहनेंगे | Said – Society rejected, government gave opportunity, never thought would wear uniform, parade