
दुर्ग न्यूज़ (विजयनगरम), 30 अक्टूबर। आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हो गया है। दो ट्रेनों में टक्कर हो गई है। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हादसे की चपेट में 6 यात्रियों की मौत हो गई। 10 से अधिक यात्री जख्मी हुए हैं।

दो ट्रेनों में टक्कर होने से पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। चार बोगियों के बेपटरी होने से दर्जनों यात्री जख्मी भी हो गए हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है।

बताया जा रहा है कि विजयनगरम जिले में एक पैसेंजर ट्रेन की दूसरी ट्रेन से टक्कर होने से ट्रेन की 4 बोगियां पटरी से उतर गईं। कोत्तावलसा (एम) अलमांदा-कंटाकापल्ली में विशाखापत्तनम से रायगड़ा जा रही ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने राहत बचाव कार्य करने और विजयनगरम के निकटतम ज़िलों विशाखापत्तनम और अनकापल्ली से अधिक से अधिक एम्बुलेंस भेजने का आदेश जारी कर दिया है।
साथ ही उन्होंने बेहतर इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवा देने के लिए स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व सहित अन्य सरकारी विभागों को आदेश जारी किया है।
बताया जा रहा है कि विजयनगरम में ट्रेन रुकी थी। पीछे से पलासा पैसेजेंर ने टक्कर मारी। वहीं मालगाड़ी भी चपेट में आई। इनमें एक ट्रेन चल रही थी।
