PM मोदी की 4 को दुर्ग में विशाल जनसभा, जिला भाजपा अध्यक्ष वर्मा के नेतृत्व में चल रही तैयारियां

Share this

दुर्ग न्यूज़, 30 अक्टूबर। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि आगामी 4 नवंबर को रविशंकर स्टेडियम में नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा होगी।

 

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग की मौजूदगी में जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अध्यक्ष ने स्टेडियम में बनाए जा रहे सभा पंडाल बनाने वाली टीम को सावधानी से शीघ्रतापूर्वक समय सीमा में काम पूर्ण करने का निर्देश दिया। बता दें कि पूर्व में पीएम मोदी का 30 अक्टूबर को आगमन प्रस्तावित था किंतु अब वे 2 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे।

Share this
READ MORE  हरदा पटाखा फैक्ट्री के मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच समिति का गठन