SUNDAY SPECIAL (खास खबर) : विधानसभा चुनाव में रायपुर रचेगा इतिहास, उत्तर- पश्चिम क्षेत्र में निर्वाचन महिला अधिकारियों के जिम्मे

Share this

दुर्ग न्यूज़, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की बागडोर महिला अधिकारियों के हाथों में होगी। इस बार के चुनाव में रायपुर उत्तर और पश्चिम विधानसभा में चुनाव का संचालन महिला अधिकारी करेंगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मुख्य ऑब्जर्वर से लेकर मतदान अधिकारी तक महिलाएं ही होंगी। इसके लिए उत्तर विधानसभा में 1060 और पश्चिम में 804 महिला अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।‌ इन सभी महिलाओं को लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को इस बात की जानकारी भी दी गई कि दो विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से वे ही काम करेंगी। फिलहाल इन सभी महिलाओं को एनआईटी में ट्रेंड किया जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महिला मतदाताओं के लिए विशेष बूथ संगवारी केंद्र बनाए जा रहे हैं। लेकिन जिले के उत्तर और पश्चिम विधानसभा में महिला अधिकारी होने की वजह से वहां के सभी बूथों को संगवारी मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। उत्तर विधानसभा में 18 सेक्टर हैं। इसमें एक सेक्टर में महिला अधिकारी होंगी।

सबसे प्रमुख बात यह है कि इस विधानसभा के मुख्य ऑब्जर्वर एक महिला आईएएस अधिकारी श्रीमती विमला आर. हैं। उनकी लाईजनिंग ऑफिसर भी महिला हैं। साथ ही अधिक से अधिक महिला पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। यहां पर मतदान पर्ची चेक करने से लेकर उंगली में स्याही लगाने और रजिस्टर में हस्ताक्षर के साथ वोटिंग करवाने तक महिलाएं ही नजर आएंगी।

छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा के लिए सभी 90 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे। प्रथम चरण में 7 नवंबर को 20 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 17 नवंबर को दूसरे चरण के 70 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

READ MORE  टॉयलेट में फिसलकर गिरने से टूटा था हाथ, अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय हुआ फरार, लापरवाही बरतने पर प्रहरी सस्पेंड | Hand was broken after slipping and falling in the toilet, absconded while being discharged from the hospital, guard suspended for negligence
Share this