दुर्ग के सभी विधानसभा क्षेत्रों से 7775 डाक मतपत्र प्राप्त

Share this

दुर्ग न्यूज़, 30 नवम्बर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 30 नवम्बर तक कुल 7775 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से अधिकृत नोडल अधिकारी डाक मतपत्र अपर कलेक्टर गोकुल रावटे से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र पाटन में डाकमत पत्र 1093, विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण में 1411, विधानसभा क्षेत्र दुर्ग शहर में 2260, विधानसभा क्षेत्र भिलाई नगर में 950, विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर में 1129 एवं विधानसभा क्षेत्र अहिवारा में 932 डाकमत पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या 6846, डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या 469 और विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग, 80 प्लस एवं कोविड प्लस के डाकमत पत्र 460 शामिल हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पावर हाउस एवं भिलाई नगर रेलवे स्टेशन होंगे अपडेट, री-डेवलपमेंट को लेकर रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, रेलवे एवं निगम के अधिकारियों ने किया जाइंट विजिट