
दुर्ग न्यूज़, 30 नवंबर। नगर निगम भिलाई द्वारा सर्विस रोड पर चलाये जा रहे बेदखली अभियान के दूसरे दिन 5 कंडम वाहन, 6 ठेला तथा 3 ग्लो साइन बोर्ड, बेनर-पोस्टर को हटाकर वाहनो के आवागमन के लिए सड़क को खाली कराया गया। बीस स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 34 हजार 500 रूपये दांडिक शुल्क वसूल किया गया।

आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम द्वारा जीई रोड से लगे सर्विस रोड पर चलाए जा रहे बेदखली अभियान के दूसरे दिन उत्तर दिशा के सर्विस रोड पर यातायात को बाधित करने वाले ठेला तथा कंडम वाहन को हटाकर सड़क को बाधामुक्त किया गया। सड़क पर लगाए गये दुकानों के संकेतक बोर्ड, बेनर, पोस्टर को जब्त किया गया। संजय नगर मे संचालित कार शो रूम द्वारा पूरे सर्विस रोड को घेर कर गेट लगाया गया था उसे जेसीबी से तोड कर सर्विस रोड के समतुल्य किया गया। कमला मेडिकल के पास, ट्रेवल्स एजेंसी, पैथालाजी लैब, मेडिकल स्टोर्स के ग्लो साइन बोर्ड जो जमीन में गड़ा कर लगा रखे थे उसे भी जेसीबी से हटाया गया। अभियान के दूसरे दिन 20 स्थानों पर कार्रवाई की गई। आम नागरिकों से निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान का अच्छा प्रतिसाद आ रहा है। सर्विस रोड को खाली कराने का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा है कि जीई रोड के दोनो किनारे व्यवसायी जिन्होंने सर्विस रोड के किनारे अवैध कब्जा या अतिक्रमण कर सड़क बाधित किए हैं वे स्वयं अपना कब्जा हटा लें अन्यथा निगम द्वारा जुर्माना तथा सामग्री जब्ती के साथ बेदखली की कार्यवाही की जाएगी।

अभियान में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त जोन 1 खिरोद्र भोई, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, बालकृष्ण नायडू, मलखान सिंह शोरी, व्हीके सेमुअल, कमलेश द्विवेदी, ओमप्रकाश चन्द्राकर, इमान सिंह, विरेंद्र वर्मा, धनराज नागपुरे,निरंजन असाटी,नंदकुमार सिन्हा, हरिओम गुप्ता सुपेला थाना से एएसआई एनके भदौरिया, प्रधान आरक्षक राकेश राय सहित यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।
