एक्जिट पोल पर क्या कहा, सीएम बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री रमन ने !! 75 पार का लक्ष्य करेंगे पूरा, सरकार हम भारी बहुमत से बनाएंगे: सीएम भूपेश बघेल

Share this

दुर्ग न्यूज़, 30 नवंबर। एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “एग्जिट पोल के आंकड़ों में समानता नहीं है लेकिन 2 दिन बाद तो सभी आंकड़े एक समान होंगे, एग्जिट पोल चलने दीजिए, सरकार हमारी बनेगी, भारी बहुमत से बनेगी…”।

उन्होंने आगे कहा – “अभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है। हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे।”.

 

भाजपा 50 से अधिक सीटें जीत रही: डॉ रमन 

 

इधर पूर्व सीएम डॉ रमनसिंह ने एक्जिट पोल पर कहा कि बीजेपी 48 पर आ गई, इस आंकड़े तक बीजेपी रुकने वाली नहीं है।

अपने बयान में उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने जो इंगित किया था, वह स्पष्ट हो गया। आज एग्जिट पोल दिखा रहा है कि 15 से बढ़कर बीजेपी 48 पर आ गई है। इस आंकड़े तक बीजेपी रुकने वाली नहीं है। बीजेपी 52 सीटों तक पहुंच सकती है। वहीं आगे रमन सिंह ने कहा, 75 पार करने वाली कांग्रेस 40 पर आकर रुकती दिख रही है। 3 तारीख़ के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। कांग्रेस इससे नीचे जा सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा, “… भाजपा 52-55 सीटों पर बढ़त लेकर सरकार बनाएगी… 75 पार वाले 40 तक पहुंच गए हैं, 2-3 सर्वे में उन्हें 40 तक दिखाया जा रहा है लेकिन वे 75 पार कह रहे थे अब 40 पर आकर रुक गए हैं। 3 तारीख को जो नतीजे आएंगे उसमें 40 से भी नीचे जाने वाली है कांग्रेस…।”

READ MORE  बड़ी खबर : AC आबकारी के सरकारी आवास पर ACB की रेड
Share this