दुर्ग-भिलाई की तेरह चोरियों को पुलिस ने किया क्रैक, दो गैंग के 7 आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले 3 गिरफ्तार, 64 लाख 75 हजार का सामान और जेवर बरामद

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 दिसम्बर। एसएसपी दुर्ग ने आज चोरी के 13 मामलों का खुलासा किया है। इन 13 मामलों में 2 गैंग के 7 आरोपी और 3 खरीददार को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 64 लाख 75 हजार का सामान और जेवरात जब्त हुआ है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सकलैन, सयान, फरहान, विशाल सिंह, आकाश, गोल्डी पूर्व में भी नकबजनी के मामलों में पकड़े गये हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने बताया कि आरोपी रेसिंग बाईक में सवार होकर शहर में घूम घूम कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। एसीसीयू एवं थाना जामुल, पुरानी भिलाई, सुपेला, मोहन नगर की टीम ने संयुक्त रूप से आरोपियों को पकड़ा है। शहर में हुईं विभिन्न चोरियों के घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर टीम ने घटना स्थल एवं उसके आस-पास के आवागमन के मार्गों में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। जिससे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के फुटेज प्राप्त हुए। फुटेज के आधार पर जेल से रिहा हुये पूर्व के संदिग्धों से पूछताछ कर एवं होटल लॉज, ढाबा से संदिग्धों के फुटेज दिखाकर आरोपियों की पतासाजी के प्रयास किए जा रहे थे। चोरी की कुछ जगहों पर पल्सर एनएस मोटर सायकल में सवार कुछ संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए थे, जिसके आधार पर पतासाजी की जा रही थी, तभी विशेष सूत्रों से पता चला कि रूंगटा कॉलेज कुरूद के पास कुछ लड़के आकर डिजिटल कैमेरा बेचने के लिये किसी से बातचीत कर रहे हैं। सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर सकलेन, मोह. सयान, फरहान नाम के लड़को़ को पकड़ा गया जिनसे प्रारंभिक पूछताछ करने पर वो गुमराह करते रहे किंतु सतत तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अलग अलग समय पर अपने अलग अलग साथियों जैसे सकलेन, मो. सयान, फरहान खान एवं तौकीर साथ मिलकर कैलाश नगर, हाऊसिंग बोर्ड, लक्ष्मी विहार जामुल, पंचशील नगर व वसुंधरा नगर पुरानी भिलाई, त्रिवेणीनगर, स्मृतिनगर व हरिनगर मोहन नगर क्षेत्र में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। सोने चांदी के जेवरातों को तकियापारा निवासी शेख निशाद के माध्यम से बेचना बताया। आरोपियों की निशानदेही पर सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गये। आरोपियों के कब्जे से डॉलर, डीएसएलआर कैमेरा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर एनएस बरामद भी जब्त हुई है।

READ MORE  स्पेशल चाईल्ड के दर्द से बैंगलुरू ऑटिस्टिक स्कूल पर उठ रहे सवाल, एफआईआर दर्ज, बच्चे के हाथ में तीन फ्रैक्चर

इसी तरह विशेष सूत्रों से पता चला कि नकबजन विशाल अपने साथी सहित दुर्ग रेलवे स्टेशन के आस पास रह रहा है और लोगों से घड़ी कैमेरा वगैरह बेचने की फिराक में है। उसे रेलवे स्टेशन दुर्ग के पास टीम द्वारा घेराबंदी कर आकाश उर्फ गोल्डी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपने साथी आकाश उर्फ गोल्डी के साथ मिलकर मोहन नगर के हरिनगर, सिंधिया नगर व साकेत कालोनी तथा छावनी क्षेत्र दुर्गापारा में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। चोरी का सामान जोन-1 खुर्सीपार निवासी महिला रीता चौधरी के पास बेचना स्वीकार किया। जिससे आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गई मशरूका सोने चांदी के जेवरात, एलईडी टीवी, मोटर पम्प, डिजिटल वॉच, डिजिटल कैमेरा, लैपटाप एवं अन्य सामान बरामद कर जब्त किया गया।

Share this