दुर्ग जिले की छ: विधानसभाओं की 3 को खुलेगी ईव्हीएम, मतगणना स्थल शंकराचार्य कालेज तक पंहुचने ट्रैफिक प्लान

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 दिसंबर। विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 3 दिसंबर को श्री शंकराचार्य कालेज, जुनवानी में होगी। मतगणना दिवस पर वहां पहुंचने यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। मतगणना स्थल के पार्किंग प्लान के मुताबिक —

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कॉलेज गेट नंबर 1 से ऑब्जर्वर, RO, PRO एवं वरिष्ठ अधिकारीगण के वाहन प्रवेश करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मतगणना गिनती में लगे अधिकारी/कर्मचारी , पासधारी प्रेस/मीडिया एवं अन्य व्यवस्था में लगे कर्मचारी जिनको पूर्व से पास जारी हुआ है वे सभी अपने वाहन गेट नंबर 2 से प्रवेश कर बाएं साइड स्थित कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

जुनवानी से चिखली मार्ग में सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन खड़ा नहीं होंगे।

पासधारी एजेंट, आम पब्लिक अपने वाहन डी मार्ट के सामने ग्राउंड में पार्क करेंगे।

मतगणना में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल,पेन, ज्वलनशील सामग्री एवं अन्य कोई भी सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

प्रत्याशी एवं उनके मतगणना एजेंट जिनको पास जारी किया गया है वह अपने वाहन डी मार्ट के सामने मैदान में वाहन पार्क कर पैदल अंदर प्रवेश करेंगे।

3 दिसंबर को इस क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Share this
READ MORE  ईडी का बड़ा खुलासा, अब तक 221 करोड़ की चल अचल सम्पत्ति अटैच, गिफ्ट में लग्जरी गाड़ी लेने वालों की भी बन गई लिस्ट, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ईडी कार्रवाई