दुर्ग न्यूज़, 1 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्य ओडिशा से धान की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। तस्कर पिकअप वाहन में भरकर धान को छत्तीसगढ़ में खपा रहे हैं। खाद्य अधिकारी ने ओडिशा से सटे सीमावर्ती गांव तपकरा के समडमा गांव में धान से भरा पिकअप जब्त किया है। पूरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
25 क्विंटल धान को पिकअप वाहन से अवैध परिवहन कर बिचौलिए छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी में थे। इसकी सूचना पर खाद्य अधिकारी ने धान से भरा वाहन जब्त कर तपकरा पुलिस के सुपुर्द किया।चेकिंग के दौरान ओडिशा से वाहन का छत्तीसगढ़ में प्रवेश को लेकर सीमा पर तैनात पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
