सीएम के नाम का 11 को होगा ऐलान, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

Share this

दुर्ग न्यूज़, 9 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री का इंतजार सभी को है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सहित कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बता दें कि विधायक दल का नेता चुनने भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक टीम के सदस्य 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। कल ही 11 बजे सभी विधायकों को भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर बुलाया गया है। उसके बाद विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक सीएम के नाम को लेकर चर्चा करेंगे और इसके बाद सहमति बनने पर नाम का ऐलान किया जायेगा। संभवतः कल शाम या 11 दिसंबर की सुबह तक सीएम का ऐलान किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  डी पुरंदेश्वरी ने तेलगु में दिया भाषण, आंध्र के कलाकारों ने दी शानदार परफॉर्मेंस | D Purandeshwari gave a speech in Telugu, Andhra artists gave a wonderful performance