राज्यसभा सांसद धीरज साहू ठिकानों से बरामद 300 करोड़ कैश का छत्तीसगढ़ से कनेक्शन

Share this

दुर्ग न्यूज़, 9 दिसंबर। छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में पिछले तीन दिन से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई पर भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक केदार कश्यप का बड़ा बयान सामने आया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

धीरज साहू के छत्तीसगढ़ के कनेक्शन को केदार कश्यप ने कहा, कि 6 दिसंबर को कांग्रेस के एक और नेता का चेहरा उजागर हुआ है। झारखंड राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के घर से बेहिसाब संपत्ति मिली है। अब तक 300 करोड़ की राशि मिली, ये और भी बढ़ेगी। भविष्य में जांच में पता चल सकता है कि धीरज साहू का नाम छत्तीसगढ़ से जुड़ा हुआ है। एक तरफ कांग्रेस का घमंडिया गठबंधन और दूसरी तरफ मोदी की गारंटी है। एक बड़ा सवाल है कि जिनके पास बेहिसाब संपत्ति मिली रही उन्हे कांग्रेस ने दो-तीन बार राज्यसभा सदस्य बनाया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

केदार कश्यप ने कहा कि देश के कई राज्यों में कांग्रेस इसी तरह के लोगों को राज्यसभा भेज रही है। कांग्रेस को हिसाब देना चाहिए। इंडिया गठबंधन के नेताओं के यहां बैंगलौर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चेन्नई , दिल्ली में सत्येंद्र जैन, झारखंड में ईडी ने छापा मारकर भ्रष्टाचार उजागर किया है। भविष्य में छत्तीसगढ़ के भ्रष्ट नेताओं के यहां भी इसी तरह से भ्रष्टाचार के मामले उजागर होंगे। निर्वाचित विधायक केदार कश्यप ने पूछा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से जो राज्यसभा सदस्य बनाए थे उनका भी यहीं था क्या ? शराबबंदी से कनेक्शन को लेकर केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने शराब व्यवसायियों को बढ़ावा दिया है। पूरे प्रदेश को शराब में डुबा दिया है।

READ MORE  अरुण साव बोले- सारा पैसा केंद्र का तो राज्य सरकार किस बात का ले रही क्रेडिट | Arun Sao said – all the money of the center in the purchase of paddy Chhattisgarh BJP Congress bought paddy
Share this