विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर दुर्ग जिला भाजपा में हर्ष का माहौल अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने साय से सौजन्य भेंटकर दी शुभकामनाएं

Share this

दुर्ग न्यूज़, 10 दिसंबर। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व एवं विधायक दल द्वारा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी गई, इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की और उन्हें दुर्ग जिला भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए विष्णुदेव साय ने ही जितेन्द्र वर्मा को दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि आदिवासी परिवार में जन्मे साधारण किसान परिवार के विष्णुदेव साय ने अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय किया है। सरल, सहज, शांत और सौम्य व्यक्तित्व के विष्णुदेव साय की मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से भाजपा के साधारण कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ा है।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ और अनुभवी आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को प्रदेश के सर्वोच्च पद पर नियुक्त करने पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज ने भाजपा को अपना एकतरफा समर्थन दिया है, इसके बाद विष्णुदेव साय जैसे वरिष्ठ आदिवासी नेता को छत्तीसगढ़ की कमान देकर आदिवासी समाज का भाजपा ने सम्मान किया है।

जिला भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, राकेश दुग्गड, मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू, चतुर्भुज राठी, डॉ. राहुल गुलाटी, युवा मोर्चा जिला मंत्री रितेश शर्मा, आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कंडरा, अजय ब्रह्मभट्ट, रोमनाथ साहू, गणेश निर्मलकर, डॉ. शरद अग्रवाल, संदीप जैन, मनमोहन शर्मा, नरेश शर्मा, रजा खोखर, धर्मेंद्र यादव, अरुण सिंह, द्वारिका साहू, संजय बोहरा, ज्ञानेश्वर ताम्रकार सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE  कामधेनु विश्वविद्यालय में देशभक्ति एवं पुराने गीत प्रतियोगिता, डाक्टर शब्बीर एवं वागेस प्रथम          
Share this