छत्तीसगढ़ के न‌ए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे श्रीराम मंदिर, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

Share this

दुर्ग न्यूज़, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चंहुमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ब्राह्मण समाज का विशेष सम्मेलन 12 फरवरी को | Special conference of Brahmin Samaj on 12 February