IT Raid: राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में IT ने दी दबिश, इंदौर और नागपुर के करीब 200 अधिकारियों का पंहुचा दल

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 दिसंबर। आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई में छापा मारा है। इंदौर और नागपुर के करीब 200 अधिकारियों की टीम छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग भिलाई के कोल्ड स्टोरेज और अनाज व्यवसायियों के ठिकानों पर टीम की छापेमारी जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

राधामोहन टावर के सभी अनाज व्यापारी, इसके अलावा लाल गंगा मिडॉज में व्यवसायियों के यहां आयकर की टीम पहुंची हुई है जहां जांच जारी है। राजधानी में समता शॉपिंग आर्केड, तेलघानी नाका चौक, सिलतरा, कुशालपुर में टीमों की जांच चल रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

समता शॉपिंग आर्केड स्थित केके एग्रो ट्रेड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, तेलघानी चौक स्थित दाल कारोबारी M/S सूरज पल्सेस, सिलतरा स्थित राजेश्वरी कोल्ड स्टोरेज के ठिकानों पर रेड जारी है। मौके पर एमपी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक अन्य राज्यों में रेड कार्रवाई से जुड़े तार के संबंध में यहां दबिश दी गई है।

Share this
READ MORE  नगर निगम बिलासपुर के खिलाफ महिलाओं ने किया विरोध-प्रदर्शन; कलेक्टर से की शिकायत | Women protest against Municipal Corporation Bilaspur; complaint to the collector about water bill