छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित, पदभार संभाला

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय, चरणदास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव रखा। जिसका अरुण साव, भूपेश बघेल, विजय शर्मा, भावना बोहरा और पुन्नूलाल मोहले ने समर्थन किया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष चुना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राजेश मूणत ने शपथ ली – उन्होंने x पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, रायपुर पश्चिम विधानसभा समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ की जनता को प्रणाम करता हूं। आपके आशीर्वाद के साथ भारतीय जनता पार्टी के हम सभी विधायक राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित हैं। आज छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के प्रथम सत्र के हम सभी 90 विधायकों ने पहले दिन विधायक पद की शपथ ली हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि विपक्ष अपने सकारात्मक रवैये के साथ विधानसभा की कार्रवाई में सहयोग प्रदान करेगा और बेहतर योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करेगा।

Share this
READ MORE  PM मोदी की 4 को दुर्ग में विशाल जनसभा, जिला भाजपा अध्यक्ष वर्मा के नेतृत्व में चल रही तैयारियां