बिलासपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

सीसीटीवी में चोर नजर आया है।
बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साइकिल सवार चोर हंसिया लेकर चोरी करने मकान में घुस गया। मकान के अंदर से धान की बोरी चोरी कर रहा था। इसी दौरान मकान मालिक लघुशंका करने उठा तो चोर ने उसे देख लिया। इसके बाद चोर धान की बोरी, हंसिया और साइकिल छोड़कर भाग गया। मकान मालिक ने अब थाना में शिकायत की है।
मंगला के वार्ड क्रमांक 13 अलखधाम नगर निवासी सुदर्शन यादव परिवार समेत सो रहे थे। शुक्रवार की रात रात 3.30 बजे वे लघुशंका के लिए उठकर कमरे से बाहर निकले। इसी दौरान आंगन से कुछ आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा तो अंधेरे में एक युवक खड़ा था। धान की बोरी उठा रहा था।
इसके बाद सुदर्शन ने शोर मचाया और पकड़ने के लिए दौड़ाया। तब चोर ने बाउंड्रीवाल फांदकर भागने लगा। सुदर्शन ने भी पीछा किया तो चोर उसके उपर पथराव करने लगा। घर के बाहर साइकिल और एक थैला मिला। थैला में हंसिया था। सुबह मकान मालिक ने पड़ोसी के मकान में लगे सीसी टीवी कैमरे की जांच की। तब एक चोर साइकिल से आते हुए और भागते हुए नजर आ रहा है।
पीड़ित ने सिविल लाइन थाना में शिकायत की है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। पिछले कुछ महीनों से मंगला क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है। इस इलाके में चोर गिरोह सक्रिय है। लेकिन पुलिस चोर को पकड़ने में नाकाम है।
