मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3716 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का किया वितरण

Share this

दुर्ग न्यूज़, 26 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती एवं सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया।

बालोद के तमोरा से किसान बिशेसर राम साहू ने ऑनलाइन मुख्यमंत्री से बात कर मुख्यमंत्री को बताया कि आज मुझे 89 हजार 640 रुपए धान बोनस मिला। आपकी सरकार की योजना बहुत अच्छी है। हमने कभी नहीं सोचा था कि बोनस मिलेगा, लेकिन आज बहुत खुशी हो रही है।

महासमुंद जिले के किसान रामपाल ने बताया कि 23 हजार 280 रुपए का बोनस मिला। मुख्यमंत्री ने कहा आपने खाता चेक कर लिया, किसान ने हां- कहकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Share this
READ MORE  बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण के प्रावधान को किया निरस्त