महादेव सट्टा एप मामला: ईडी की दूसरी चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 7 जनवरी। महादेव बेटिंग एप मामले में फिर एक नया मोड़ आया है। ईडी की दूसरी चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम आया है। ईडी ने कोर्ट में बताया कि आरोपी असीम दास अपने पुराने बयान पर ही कायम है, जिसमें उसने कहा था कि उसे भूपेश बघेल को नकदी डिलीवर करने के लिए भेजा गया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ईडी ने बताया, असीम दास ने 12 दिसंबर को नया बयान दर्ज कराया था, जिसमें वो अपने पुराने बयान से मुकर गया था। इसमें उसने कहा था कि 3 नवंबर को उसने जो बयान दिया था वो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में दिया था, जोकि उसके वकील के साथ ही आया था। अब इस बयान से आरोपी असीम दास मुकर गया है।

 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले 2 नवंबर की गिरफ्तारी के बाद 2 नवंबर को उसने जब बयान दिया था, उसमें कहा था कि महादेव बेटिंग एप प्रमोटर्स ने चुनाव में खर्च के लिए एक राजनेता ‘बघेल’ को पहुंचाने के लिए 5.39 करोड़ दिए थे। बाद में वो अपने बयान से मुकर गया था। उसने 12 दिसंबर को अपने बयान से पलटी मार ली और कहा कि उसे इस मामले में साजिश के तहत फंसाया गया है। उससे जबरन अंग्रेसी भाषा में लिखे एक बयान पर हस्ताक्षर कराए गए, जबकि उसे अंग्रेजी नहीं आती है।

Share this
READ MORE  भिलाई में तीन तलाक देने वाले पति को पत्नी की एफआईआर बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन कर युवती ने की थी लव मैरिज, दस वर्ष बाद टूटा संबंध