BJP नेता असीम राय की हत्या का खुलासा..पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 12 जनवरी। कांकेर पखांजूर में बीजेपी नेता असीम राय की हत्या का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि कांकेर जिले के पखांजूर में रविवार की शाम भाजपा नेता असीम राय की हत्या कर दी गई थी। बीजेपी नेता की हत्या से पूरे जिले में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे सियासी साजिश बताई जा रही है जबकि साजिश रचने वाले कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के दो नेता हैं। यह मर्डर सुपारी किलिंग थी जबकि मुख्य शूटर अब भी फरार है। इस पूरे मर्डर केस में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों की संलिप्तता है। फिलहाल 12 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Share this
READ MORE  जग्गी हत्याकांड : दो दोषियों ने किया सरेंडर, सभी आरोपियों के लिए कोर्ट से जारी गिरफ़्तारी वारंट