ED News: 56 हजार करोड़ के घोटाले में अरबपति अजय मित्तल, अर्चना मित्तल समेत 5 गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 12 जनवरी। लगभग 56 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल ये मामला मेसर्स भूषण स्टील लिमिटेड कंपनी और कंपनी से जुड़े कई निदेशकों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ था। इसमें विस्तार से तफ्तीश की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कंपनी से जुड़े पांच प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी द्वारा इन गिरफ्तार आरोपियों को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके बाद इन लोगों से विस्तार से पूछताछ करने के लिए उनकी रिमांड कोर्ट से मांगी जाएगी।

ईडी ने अजय मित्तल, अर्चना मित्तल (नीरज सिंघल की बहन), नितिन जौहरी (पूर्व सीएफओ), प्रेम तिवारी (पूर्व वाइस प्रेसिडेंट), प्रेम अग्रवाल (पूर्व वाइस प्रेसिडेंट) को गिरफ्तार किया है।

 

कैसे किया 56 हजार करोड़ का फर्जीवाड़ा ?

करीब 56 हजार करोड़ रुपये के इस बैंक घोटाला मामले की शुरुआती तफ्तीश केंद्रीय जांच एजेंसी एसएफआईओ द्वारा आरोपपत्र द्वारा किया गया था। इसके बाद उस केस को ईडी द्वारा टेकओवर कर लिया गया है और अब मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में तफ्तीश की जा रही है। इस मामले में जांच एजेंसी द्वारा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघल सहित उसके कई सहयोगियों के खिलाफ भी विस्तार से तफ्तीश की जा रही है, क्योंकि इस मामले में शुरुआती तफ्तीश के दौरान ये भी जानकारी सामने आई थी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित उसके कई सहयोगी द्वारा कई शैल कंपनियों को बनाकर बैंक से कर्ज ली गई रकम को उसी शैल कंपनियों के मार्फत घुमाया गया और बाद में जिस प्रोजेक्ट हेतु लोन लिया गया था और वहां नुकसान दिखा दिया गया।

READ MORE  BJP प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में भरा नामांकन

 

इसके बाद बैंक से कर्ज के तौर पर ली गई रकम के साथ फर्जीवाड़ा किया गया, लेकिन इस मामले में बाद में बैंक द्वारा कई शिकायतें दर्ज करवाई गई और इस मामले में SFIO और उसके बाद जांच एजेंसी ईडी की एंट्री हुई। जांच एजेंसी द्वारा इस मामले में पिछले साल 2023 में 13 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली, हरियाणा, कोलकाता, मुंबई, भुवनेश्वर इत्यादी कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन किया गया था।

 

4 करोड़ की महंगी कारों सहित 72 लाख की नकद जब्त

जांच एजेंसी ईडी द्वारा पिछले साल 9 जून 2023 को मेसर्स भूषण स्टील लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघल को गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी द्वारा इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक को करीब करोड़ों रुपये का चूना लगाने के मामले में तफ्तीश के दौरान मिले तमाम सबूतों और गवाहों के दर्ज बयान के बाद कई चल-अचल संपत्तियों को भी अटैच कर चुकी है। कंपनी से जुड़े असम, रायगढ़, हरियाणा के फरीदाबाद में करीब 61.38 करोड़ की प्रॉपर्टी को अटैच किया गया है। इसका बाजार मूल्य आज की तारीख में कई गुना ज्यादा माना जा रहा है। इसके साथ ही ईडी द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 72 लाख रुपये नकद, करीब 52 लाख रुपये की विदेशी करेंसी, ट्रैवल चेक, तीन बेहद महंगी कारों को भी जांच एजेंसी द्वारा अटैच कर लिया गया है।

Share this