
दुर्ग न्यूज़, 12 जनवरी। पवार क्षत्रिय संघ की 57वीं वर्षगांठ के अवसर पर 14 जनवरी को पवार क्षत्रिय संघ का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2024 का आयोजन राजा भोज मंगल भवन दीक्षित कालोनी, नेहरू नगर (पूर्व), भिलाई-दुर्ग में किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री, अध्यक्ष राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा इंजी. मुरलीधर टेंभरे, प्रमुख अतिथि देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर, विशिष्ट अतिथि अरूण वोरा पूर्व विधायक दुर्ग शहर, विवेक पटेल विधायक वारासिवनी, बालाघाट एवं नीरज पाल महापौर भिलाई एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे से अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जाएगा। इसके पश्चात सामाजिक परिचर्चा का शुभांरभ, अतिथियों का उद्बोधन, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, प्रतिभावान छात्र/छात्राओं का सम्मान/ पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे विजय बघेल सांसद, दुर्ग लोकसभा के मुख्य आतिथ्य, श्रीमती पुष्पा निरंजन बिसेन, महासचिव राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा की अध्यक्षता एवं रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर के प्रमुख आतिथ्य एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पवार ज्योति पत्रिका का विमोचन तथा अतिथियों का आभार प्रदर्शन एवं प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया है। महासचिव कन्हैया लाल राहंगडाले ने बताया कि इस सम्मेलन में पवार समाज का गौरवपूर्ण इतिहास, समाज में व्याप्त कुरीतियों के निराकरण के उपाय, महिला सशक्तिकरण तथा नशा प्रतिबंध पर परिचर्चा एवं युवावर्ग में उद्यमिता का विकास व समाज में भूमिका, समाज में नवजागृति हेतु सकारात्मक प्रयास आदि विषयों पर सामाजिक परिचर्चा की जाएगी। श्री भागवत प्रसाद देशमुख अध्यक्ष पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग ने सामाजिक बंधुओ से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है। प्रचार प्रसार सचिव डॉ. दिलीप चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं देश के विभिन्न स्थानों से सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की भागीदारी भी होगी। सायंकाल कालीमाटी आमगांव निवासी समाज के कलाकार शाहिर लक्ष्मण पटले एवं उनकी टीम द्वारा लोकगीत लावणी, नकल तथा भजन आदि की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।

