बीएसएफ जवान से लाखों की ठगी, साइबर ठग ने ऐसे बनाया शिकार…

Share this

दुर्ग न्यूज़, 16 जनवरी। कांकेर जिले में बीएसएफ के जवान से 9 लाख 50 हजार रुपए की सायबर ठगी का मामला सामने आया है। कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि बीएसएफ के जवान ने बांदे थाने में अपने साथ हुए सायबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। बीएसएफ का जवान 94 वाहिनी में निरीक्षक पद पर कन्हारगांव कैम्प में पदस्थ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बांदे थाना प्रभारी ने बताया कि बीएसएफ जवान का खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा फर्रूखाबाद में है, जहां खाता को सीएपीएसपी (CAPSP) खाता में परिवर्तन करने के लिए जवान ने गूगल में शाखा फर्रूखाबाद के बैंक प्रबंधक का मोबाइल नंबर सर्च किया था। सर्च के बाद गूगल में मिले नम्बर पर जवान ने बात कर सीएपीएसपी (CAPSP) खाता में बदलवाने की जानकारी चाही थी, लेकिन ठगी करने वाले ने ऑनलाइन खाता बदलने की बात कही और गूगल प्लेस्टोर से कस्टमर एप के नाम से एप्लिकेशन जवान को डाउनलोड कराया।

 

बीएसएफ जवान ने खाता की जानकारी उस एप में डाली और ओटीपी डालने के बाद उनके खाते से 9 लाख 50 हजार निकाल लिए गए। जवान के आवेदन पर 420 का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this
READ MORE  आपका भाई और बेटा बन कर आशिर्वाद मांगने आया हूं-रिकेश, वैशाली नगर विधानसभा के पावर हाऊस, शारदा पारा और खम्हरिया क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क, 72 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन