पुलिस कर्मियों को अब मिलेगा सप्ताहिक अवकाश, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

Share this

गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को सप्ताहिक अवकाश के लिए किया था निर्देशित

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 18 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस मुख्यालय से पुलिस कर्मियों के सप्ताहिक अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा से फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों ने मुलाकात कर सप्ताहिक अवकाश के संबंध में जानकारी दी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सप्ताहिक अवकाश के लिए निर्देशित किया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है। इस आशय का पत्र उन्होंने समस्त पुलिस ईकाईयां छत्तीसगढ़ को प्रेषित किया है। जारी परिपत्र में यह भी उल्लेखित किया गया है कि आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों को सप्ताहिक अवकाश प्रदान करने हेतु जारी संदर्भित दिशा-निर्देशों एवं समय-समय पर जारी किये गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

Share this
READ MORE  केशकाल घाटी में 30 लाख साल पुराने पहाड़ पर बनेगी 2.5 किमी की 6 लेन सुरंग | chhattisgarh news। Chhattisgarh's longest tunnel work from March