भाजयुमो अध्यक्ष विनय सेन ने वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट को बताया “दूरदर्शिता का बजट”

Share this

दुर्ग न्यूज़, 09 फरवरी। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वैशाली नगर के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय सेन ने कहा कि यह दूरदर्शिता का बजट है। बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 117 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, किसान युवाओं का भी ख्याल रखा गया है। आवास योजना के लिए दूसरे अनुपूरक में 3800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, अब 8369 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा और वो आत्मनिर्भर बनेंगे। जल की समस्या को देखते हुए नल जल योजना के लिए 4,500 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। श्री सेन ने कहा कि यह आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ को ताकत देने वाला बजट है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

Share this
READ MORE  देश का पहला मॉडल, ग्रामीणों के स्वरोजगार के लिए साढ़े तीन करोड़ की लागत से 5 एकड़ में बना | The country's first model, for self-employment of villagers, built on 5 acres at a cost of three and a half crores