http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
दुर्ग न्यूज़, 13 फरवरी। गौरेला बैरियर के पास बांधा मूढा में प्रयागराज से दुर्ग आ रही स्लीपर बस में मंगलवार तड़के 3 बजे आग लग गई। बताया गया कि ब्रेक से चिंगारी निकलने के बाद पिछले टायर में आग लग गई और पूरी बस देखते ही देखते जल गई।
हादसे के समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे। समय रहते सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया. बताया जा रहा है कि बस के चालक को किसी अन्य वाहन के चालक ने बताया कि पिछले टायर से कुछ चिंगारी निकल रही है। ब्रेक शू के गर्म हो जाने के कारण ये आग बस के टायर में लगी। उस के बाद ये हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक बस के पिछले हिस्से से भयंकर दुर्गंध आ रही थी। धीरे-धीरे पीछे के टायर में यह दुर्गंध बढ़ने लगी। इसके बाद टायर में से चिंगारी निकली, जिसनें कुछ ही देर में आग का रूप ले लिया।
