चेकिंग के दौरान 22 लाख नगद पकड़ाया 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 26 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस बल द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाइंट लगाकर चेकिंग की जा रही है। साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग की जा रहीं है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसी तारतम्य में बुधवार को थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जवाहर मार्केट पास एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ ही दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यों द्वारा रोक कर बैग को चेक किया गया। बैग को चेक करने पर उसमें नगदी रकम पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कारिया जसवंत कुमार निवासी प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। यह व्यक्ति गांधी नगर, गुजरात का स्थायी निवासी है।टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से नगदी रकम 22 लाख रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत जब्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी है।

Share this
READ MORE  खेत में‌ लगे सबमर्सिबल पंप का केबल काट बर्तन दुकान‌ में बेचने वाला गिरोह पकड़ाया, विभिन्न थानों में दर्ज थे अपराध, 4 गिरफ्तार