पीसीसी प्रतिनिधि देवेश मिश्रा ने दिया जिला प्रवक्ता पद से त्यागपत्र

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 26 अक्टूबर। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने प्रवक्ता पद से त्यागपत्र जिला अध्यक्ष गया पटेल को पोस्ट के माध्यम से भेज दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

लिखा है कि पिछले कई वर्षो से वे कांग्रेस प्रवक्ता दुर्ग शहर के रूप में कांग्रेस पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी को तन मन धन से सेवाएं दी हैं। वर्तमान परिस्थितियों में बदले हुए परिवेश में स्थानीय कांग्रेस संगठन में कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में भूमिका निर्वहन करने में अपने को असहज महसूस कर रहे हैं।इसलिये दुर्ग शहर कांग्रेस प्रवक्ता के पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। यह त्यागपत्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को प्रेषित कर स्वीकार करने का आग्रह किया है।

ज्ञात हो, कि देवेश मिश्रा जिला प्रवक्ता के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रतिनिधि हैं। उन्होंने जिला कार्यकारिणी में कार्य करने में असमर्थता जताई है। देवेश मिश्रा ने बताया कि जिला अध्यक्ष गया पटेल द्वारा उनके निवास पर त्यागपत्र स्वीकार नहीं करने पर उन्होंने पोस्ट के माध्यम से अपना त्यागपत्र उन्हें राजीव भवन दुर्ग कार्यालय भेज दिया है।

श्री मिश्रा ने त्यागपत्र की प्रतिलिपि दीपक बैज, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, मलकीत सिंह गेंदू प्रदेश महामंत्री, प्रशासन कार्यालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सुशील आनंद शुक्ला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में बढ़ा है धर्मांतरण, लव और लैंड जिहाद-विहिप, दुर्ग जिले से विवादित चार पदाधिकारी हटाए गए