कनाडा में आज से वीजा सर्विस शुरू करेगा भारत, प्रवेश वीजा समेत इन श्रेणियों की सेवाएं बहाल

Share this

दुर्ग न्यूज़, 26 अक्टूबर। भारत कुछ श्रेणियों के लिए कनाडा में वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने जा रहा है। यह आदेश आज से प्रभावी होगा। जिन श्रेणियों के लिए सेवाएं बहाल की गई हैं, उनमें प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा शामिल हैं। भारतीय उच्चायोग की ओर से यह जानकारी दी गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इससे पहले खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। रिश्ते अब भी नाजुक मोड़ पर हैं। पहले कनाडा की तरफ से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई। इसके बाद भारत ने खालिस्तान समर्थकों के खतरे के मद्देनजर भारतीय नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस बीच 21 सितंबर को कनाडा में भारत के लिए वीजा सेवाएं मुहैया कराने वाली एजेंसी ने परिचालन कारणों से कुछ समय के लिए इस सुविधा को निलंबित कर दिया। बीएलएस इंटरनेशनल की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि ऑपरेशन कारणों से तत्काल प्रभाव से यानी 21 सितंबर 2023 से कनाडा में भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।

वीजा जारी न कर पाने के पीछे क्या बताई गई थी वजह?
कनाडा में भारतीय वीजा सेवाओं के पोर्टल पर एक नोटिस प्रकाशित किया गया था। इसमें भारतीय मिशन्स को संबोधित करते हुए कहा गया था कि परिचालन संबंधी कारणों से भारत का वीजा जारी करने की प्रक्रिया को अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है। लोगों को अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर नजर रखने के लिए कहा गया था।

READ MORE  लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ सम्मान, राष्ट्रपति ने घर जाकर किया सम्मानित; PM मोदी भी रहे मौजूद
Share this