
दुर्ग न्यूज़, 26 अक्टूबर। भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव लगातार जनता से जुड़े हैं,उनके संपर्क में हैं। वे पहले विधायक हैं जो लगातार जनता से मिलते हैं। वार्ड में जनता के बीच जाकर लोगों के घर-घर जाकर उनका हालचाल पूछते हैं और अनेक समस्याओं का समाधान मौके पर करते हैं।

विधायक बनने के पहले महापौर के कार्यकाल से विधायक देवेंद्र यादव लगातार भिलाई की भलाई और जनता की सेवा में लगे हैं। बीत कार्यकाल में 5 साल के विश्वास और 5 साल के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए विधायक श्री यादव ने विश्वास यात्रा शुरू की है। बुधवार को हनुमान मंदिर सेक्टर 9 में पूजा अर्चना के बाद विश्वास यात्रा की शुरुआत की।

विधायक श्री यादव ने इस यात्रा के संबंध में बताया कि 5 साल उन्होंने जनता की सेवा की। इस बीच जनता से जो प्रेम संबंध, जो अटूट रिश्ता बना है। इस रिश्ते को और मजबूत करने के लिए वे यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई संकल्प यात्रा निकाली। फिर आमजन के साथ वार्ड में बैठकर चाय पर चर्चा की। इसके बाद कोरोना काल आया। तब भी विधायक देवेंद्र यादव लोगों से ऑॅनलाइन जुड़े रहे और ऑनलाइन संवाद किए। लोगों की मदद की।
इसके बाद हर वार्ड के हर गली मोहल्ले में चौपाल लगाकर भेंट मुलाकात किया। तब विधायक देवेंद्र यादव खुद हर घर तक पहुंचे और लोगों से मिले। इन सबके बाद प्रगति यात्रा 19 अगस्त से शुरू कर 251 किलोमीटर की प्रगति यात्रा की। इसके बाद अब वे विश्वास यात्रा कर फिर से लोगों के बीच जा रहे हैं।
