दुर्ग न्यूज़, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों के साथ दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी हो गई है। अब उम्मीदवारों के नामाकंन दाखिल कराने को लेकर रैलियां निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में सांसद रविशंकर प्रसाद का आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है। रविशंकर प्रसाद आज रायपुर जिला ग्रामीण की बैठक लेंगे। वहीं BJP प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होकर सभा करेंगे।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
बता दें कि आज दोपहर सांसद रविशंकर प्रसाद 1.45 बजे रायपुर आएंगे। कल 27 अक्टूबर को 9.30 बजे सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.40 बजे दुर्ग पहुंचकर BJP प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे। फिर अगले दिन 28 अक्टूबर को रात 9.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
