अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर SDM ने की कार्रवाई, अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप

Share this


भिलाई नगर, 26 मार्च। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध प्लॉटिंग एवं राजस्व के मामलों में तेजी से निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई एवं मॉनिटरिंग की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज एसडीएम लक्ष्मण तिवारी एवं टीम ने आवश्यक कार्रवाई की। ग्राम जेवरा निवासी राम अवतार सहित अन्य पांच लोगों द्वारा अवैध प्लाटिंग की शिकायत की गई थी। जिस के निराकरण हेतु एसडीएम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। शिकायत की जाँच के दौरान पाया गया कि ग्राम जेवरा पटवारी हल्का नंबर 7 तहसील व जिला दुर्ग में स्थित भूमि खसरा नंबर 496/1 रकबा 0.7263 हेक्टेयर राम अवतार पिता जगनाथ अन्य पांच के नाम पर भूमि स्वामी के नाम पर दर्ज है। खसरा नंबर 156 रकबा 0.530 हेक्टेयर मोहन पिता चंद्रिका अन्य 2 के नाम पर दर्ज है व खसरा नंबर 151/1 रकबा 0.410 हेक्टेयर श्रीराम पिता गोवर्धन अन्य दो के नाम पर दर्ज है। इन दोनों भूखंडों में महावीर डेवलपर्स द्वारा अवैध प्लाटिंग किया जाना पाया गया। महावीर डेवलपर्स के संचालक योगेश पाण्डेय पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम दुर्ग ने एफ़आईआर दर्ज करने तथा नियमनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। श्री तिवारी ने बताया की ऐसी काफी शिकायतें आयी हैं। शिकायतों की जाँच के बाद यह स्पष्ट होता है कि योगेश पाण्डेय किसानों को गुमराह कर अवैध प्लाटिंग का काम कर रहा है। इसी प्रकार दलवीर सिंह (एसएसव्ही ग्रुप) व मानसिंग चौधरी, शमशेर खान, रहीम खान द्वारा अवैध प्लाटिंग की शिकायत भी प्राप्त हुई है, जल्द ही सभी मामलों में जाँच कर दोष सिद्ध होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भीषण गर्मी को देखते हुए राशन दुकानों का बदला समय, स्कूल प्रबंधन पुस्तक- यूनिफॉर्म पालकों को नहीं कर पाएगा बाध्य