तरबूज के बीच छुपा रखा था 2 करोड़ का गांजा, ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे 2 तस्कर भी गिरफ्तार

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

महासमुंद, 26 मार्च। सरायपाली पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरायपाली पुलिस के हत्थे 2 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर चढ़े हैं। जिनसे, पुलिस ने 10 क्विंटल 50 किलो गांजा जब्त किया है।
जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 10 लाख रूपये है। यह गांजा तरबूज के बीच में छुपा कर ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नेशनल हाईवे 53 पर बालसी पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी कर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा। तस्कर पुलिस को चकमा देने ट्रक में तरबूज के बीच में गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। ओडिशा से मध्यप्रदेश यह गांजा खपाने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों का नाम पप्पू पाल और लीलाधर पाल है जो पन्ना मध्यप्रदेश के निवासी हैं। सरायपाली पुलिस ने दोनों आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत कार्रवाई की है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सरायपाली टीआई आशीष वासनिक को मुखबीर से सूचना मिला कि उड़ीसा की ओर से सरायपाली के रास्ते तरबूज से भरे एक लाल रंग के माजदा ट्रक में छुपाकर भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर मध्य प्रदेश ले जा रहे हैं। सूचना पर सरायपाली की टीम हाईवे पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगी, कुछ समय पश्चात टीम द्वारा पतेरापाली रोड की ओर से एक लाल रंग का माजदा ट्रक MP 19 GA 5058 को आते देखा। ट्रक में 2 व्यक्ति बैठे थे जिसें नीचे उतरवाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) पप्पू पाल पिता लखन पाल 35 वर्ष, बसाई थाना पन्ना जिला मध्य प्रदेश (2) लीलाधर पाल पिता महेश पाल 33 वर्ष बसाई थाना पन्ना जिला मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया।

READ MORE  छत्तीसगढ़ पैरा ओलिंपिक में 3 गोल्ड जीतने वाले दिव्यांग खिलाड़ी कमलेश निषाद की कहानी | Lost hand due to sports, still did not give up, story of disabled player Kamlesh Nishad who won gold in Chhattisgarh Para Olympics

संदिग्धों से पूछताछ करने पर तरबूज होना बताया, चेक कराने बोलने पर टाल-मटोल करने लगें थाना सरायपाली टीम द्वारा तरबूज को हटाकर वाहन की तलाशी लेने पर तरबूज के बीच छुपाया हुआ 1050 किलो (दस क्विंटल पचास किलो) मादक पदार्थ गांजा पाया गया। गांजा को उड़ीसा से लाना और पन्ना मध्य प्रदेश ले जाना बताए। आरोपियों के कब्जे से गांजा 1050 किलो (दस क्विंटल, पचास किलो) कीमती 2,10,00,000 (दो करोड़ दस लाख रुपये) एवं परिवहन में प्रयुक्त माजदा ट्रक क्रमांक MP 19 GA 5058 कीमती 8,00,000 रूपये (आठ लाख रुपये) कुल जुमला कीमती 21,800,000 (दो करोड़ अट्टराह लाख रुपए) को जब्त कर आरोपियो के विरुद्ध धारा 20(इ) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई।

Share this