रायपुर में कार सवार ने की फायरिंग, रायफल समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार 20 से ज्यादा गोलियां मिलीं | A man opened fire in Raipur, police arrested 315 rounds with a gun

Share this

रायपुर41 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

रायपुर में एक शख्स के शौक ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इन जनाब ने बेवजह पब्लिक प्लेस पर गोली चला दी। लोग डर गए। इत्तेफाक रहा कि किसी को गोली नहीं लगी। लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। फौरन पेट्रोलिंग टीम ने गोली चलाने वाले को पकड़ लिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मामला राजेंद्र नगर इलाके के गोविंद सारंग परिसर का है। रविवार की रात पुलिस को खबर मिली कि परिसर के पास एक कार सवार ने फायरिंग की है। उसके पास बड़ी सी रायफल है। पुलिस खबर पाकर मौके पर पहुंची। कार नंबर JH01 DE 7751 में एक व्यक्ति मिला । पूछताछ में इसने अपना ना उमेश सिंह बताया। इसी से गोली चलाई थी।

पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास 20 से ज्यादा गोलियां और 315 बोर की राइफल मिली। उमेश ने बताया कि बेवजह उसने अपनी लायसेंसी बंदूक से फायर किया है। उमेश की बंदूक का लायसेंस भी दिंसबर में खत्म हो चुका है। उमेश को पुलिस राजेंद्र नगर थाने ले आई। जानलेवा हथियार से की गई इस लापरवाह हरकत की वजह से अब उमेश का लायसेंस रद्द भी किया जा सकता है। पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एक साल में 697 चाकू बरामद
साल 2022 में रायपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 754 मामलों में 764 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है । साल 2021 में आर्म्स एक्ट के तहत 292 प्रकरणों पर 314 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। साल 2022 में अलग-अलग बदमाशों से 697 चाकू, 165 तलवार, 5 रिवॉल्वर, 13 देसी कट्टे, 3 गुप्ति, 32 कारतूस, 2 गंडासा और 1 एयर गन बरामद की गई है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  अंबिकापुर में महादेव ऐप से सट्टा लगवा रहे भिलाई दुर्ग के 11 युवक पकडा़ए, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई