हाऊसिंग बोर्ड के दुमंजिला मकान में आग, दम घुटने से बुजुर्ग दम्पत्ति की मौत

Share this

 

दुर्ग न्यूज़, 16 फरवरी। औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड के एक मकान के कमरे में देर रात आग लग गई और घर में सोए पति व पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। मौके पुलिस पहुंची और तत्काल अग्निशमन दल को सूचना दी। घर में घुसे तो देखा दोनों पति व पत्नी बेहोश हालत में पड़े थे। दोनों को डायल 112 की मदद से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि रात करीब 3 बजे की घटना है। हाउसिंग बोर्ड निवासी वर्गिस चेरियन (65 वर्ष) और पत्नी जाली चेरियन (60 वर्ष) दोनों घर में अलग-अलग कमरे में सोए थे। सामने वाले कमरे में कोई नहीं था। बेड पर रखे गद्दा में आग लग गई। गद्दा का धुंआ पूरे घर में भर गया। कमरों की खिड़कियां बंद थी। वेल्टिलेशन नहीं होने के कारण दोनों का दम घुट गया। अलग-अलग कमरे में सोए पति व पत्नी की मौत हो गई। जब बाहर के खिड़कियों का कांच टूटा और बाहर धुंआ निकलने लगा तब सुबह लोगों को पता चला। लगभग 8:30 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली। तत्काल दमकल दल को बुलाया गया, दोनों की बॉडी को बाहर निकाल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर शव को मॉर्च्युरी भेजा गया। आग लगने की वजह अज्ञात है।

Share this
READ MORE  भाजपा कार्यालय में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप एवं यज्ञ विधि विधान के साथ संपन्न