राजधानी में आग से पेंट फैक्ट्री में काम कर रहे 11 लोग जिंदा जले, 4 घायल

Share this

दुर्ग न्यूज़ (दिल्ली), 16 फरवरी। दिल्ली के अलीपुर के दयालपुर मार्केट में भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग यहां एक पेंट फैक्टरी में आग लगने के चलते मारे गए। फैक्टरी के परिसर से तीन लोगों की बॉडी बाहर निकाली जा चुकी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आग की लपटें, धुएं के बादल

दिल्ली फायर सर्विस ने इस बात की जानकारी दे दी है। डीएफएस ने बताया कि उनको शाम में करीब 5.30 बजे फैक्टरी में आग लगने के बारे में फोन आया। आग बुझाने के लिए मौके पर 22 दमकल मौजूद रही। फैक्टरी में जहां आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही थी तो वही उस एरिया को धुएं के बादलों ने घेर लिया था।

पुलिस ने बताया कार

पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण ब्लास्ट है। आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार उस जगह को पेंट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

इसी बीच, परिवार के लोग बेचैनी से यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या मरने वालों में उनका कोई प्रियजन भी है। आशंका है कि और भी लोग मारे गए हैं। लगभग एक दर्जन मजदूर उस फैक्ट्री में काम करते थे।

Share this
READ MORE  'आदिपुरुष’ फिल्म पर प्रतिबंध की मांग, अयोध्या के संत फिल्म के डायलॉग्स से ख़फ़ा