रिसाली निगम से एमआईसी मेंबर हटाई गई, महापौर ने देर शाम जारी किया आदेश  

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 फरवरी। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने महापौर परिषद की सदस्य महिला बाल विकास विभाग और आजीविका मिशन प्रभारी ईश्वरी साहू को हटा दिया है। उन्होंने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए रविवार देर शाम आदेश जारी किया। ईश्वरी साहू वार्ड 15 मौहारी मरोदा से पार्षद चुनाव जीती थी। महापौर शशि सिन्हा ने उन्हें शहर सरकार में शामिल करते महापौर परिषद में शामिल किया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बता दें कि बीते दिनों विपक्ष के पार्षदों ने लेन देन की शिकायत को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपकर ईश्वरी साहू को हटाने की मांग की थी। उसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  हिन्द सेना में लक्ष्मी चौहान को महिला ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष की कमान