ED के समक्ष आज दिल्ली के CM केजरीवाल की पेशी, भेजे जा चुके हैं छह समन  

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 फरवरी। दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज ईडी के सामने पेश होना है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि केजरीवाल पूछताछ में शामिल होंगे या नहीं। ईडी ने केजरीवाल को यह छठा समन भेजा था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल पर आरोप है कि इस शराब नीति को लेकर जो ड्राफ्ट पॉलिसी बनी थी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर बनी थी और पूरा मामला उनके संज्ञान में है। दिल्ली सरकार की शराब नीति में घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने अरविंद केजरीवाल को पहला समन नवंबर में भेजा था। उसके बाद भेजे गए एक के बाद एक सभी समन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दरकिनार कर दिए। ईडी द्वारा भेजे गए समन के बदले वे अपना लिखित जवाब भेजते रहे हैं।

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से 22.42 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज…!!