स्टूडेंट्स के लिए पीएम श्री योजना का शुभारंभ आज 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना का शुभारंभ आज 19 फरवरी से होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर के 14500 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा एवं स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा।

Share this
READ MORE  ओपीडी के बाहर 23 डॉक्टरों के नाम का बोर्ड: 11 इस्तीफा दे चुके, एक का ट्रांसफर, एक छुट्टी पर | Board of names of 23 doctors outside OPD: 11 resigned, one transferred, one on leave