पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा भाजपा डरी हुई है, आरोप लगाया हमारे विधायक को लोकसभा टिकट और मंत्री पद का दिया लालच

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 फरवरी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा डरी हुई है। पिछले दिनों हमारे एक विधायक से फोन पर संपर्क किया गया। इस दौरान लोकसभा टिकट और मंत्री पद का लालच दिया गया। श्री बघेल से कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों से फोन पर संपर्क किया जा रहा है। एक विधायक का उन्होंने उदाहरण दिया। बघेल ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है। बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र की घटनाएं इस बात की ओर संकेत देती है। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 हारने वाली है। इस कारण से तोड़फोड़ कर रहे हैं। खुद पर भरोसा इन्हें नहीं रह गया, यह स्पष्ट हो गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

महतारी वंदन योजना के आवेदन पर भूपेश बघेल का सवाल

 

बघेल ने महतारी वंदन योजना के आवेदन पर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के समय 60 लाख से अधिक फॉर्म भरवाये थे, उन्हें अब फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। पहले दिन उनके खाते में राशि पहुंच जानी थी। एक करोड़ महिलाओं के फॉर्म भरकर उनके खाते में पैसे डालने चाहिए। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने कहा कि महतारी वंदन योजना की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए, महिलाएं वंचित रह जाएंगी।

Share this
READ MORE  सरकारी खरीदी का यह नया रिकॉर्ड, मंत्री बोले-केंद्र के अड़ियल रवैये के बावजूद यह पूरा किया | Chhattisgarh bought 100 lakh metric tonnes of paddy: This new record of government procurement, the minister said – it was accomplished despite the obstinate attitude of the Center