कवर्धा में पकड़ाया 5 करोड़ का गांजा, रायपुर से 6 लाख के नशीले टेबलेट जब्त नशा के विरुद्ध प्रदेश में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 फरवरी। कवर्धा जिले में पुलिस ने ट्रक से 334 किलो गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं राजधानी रायपुर में 6 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोटेन बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

नशे की गोलियों को लेकर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, कुछ आरोपी ओडिशा से उत्तरप्रदेश ट्रक में गांजा छुपाकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही चिल्फ़ी पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक को कब्जे में लिया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को ट्रक से 334 किलो गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे यह गांजा उत्तरप्रदेश के एटावा ले जा रहा थे। मुख्य आरोपी आरोपी इशाक अहमद उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ चिल्फ़ी पुलिस ने नॉरकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व चिल्फ़ी पुलिस ने ही 15 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त किया था।

 

रायपुर में पकड़ाई 4100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट

 

राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध नशे की गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोटेन जब्त किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं और कमल विहार के पास ग्राहक की तलाश कर रहे थे। तभी पुलिस ने मुखबिर की मदद से इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Share this
READ MORE  महापौर बाकलीवाल ने किया सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण, अफसरों और ठेकेदार को सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य गुणवक्ता पूर्ण करने के निर्देश