हसदेव जंगल कटाई का विरोध, 200 किमी की पैदल यात्रा पर निकली नगर की बेटी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 21 फरवरी। गरियाबंद नगर के शिक्षक नगर में निवास करने वाली 27 वर्षीय बेटी कनक लता सिंग पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का संदेश लेकर अकेले 200 किमी की पदयात्रा पर निकली है। वह शासन प्रशासन और आम लोगों को पेड़ लगाने और जंगल कटाई बंद करने जागरूक करेगी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के हसदेव जंगल में लगभग दो लाख पेड़ों की कटाई किया जाना है, वर्तमान में 30 से 40 हजार बड़े-बड़े वृक्ष काटे जा चुके हैं। इस जंगल की कटाई को लेकर समय समय पर राज्य भर में विभिन्न तरह से विरोध चल रहा है,फिर भी जंगल की कटाई जारी है।इसका विरोध करने पर्यावरण प्रेमी एमए समाजशास्त्र उत्तीर्ण नगर की बेटी कनक लता सिंग द्वारा मंगलवार को गरियाबंद से हसदेव तक लगभग दो सौ किलोमीटर की दूरी तय करने पैदल यात्रा पर निकली है। गौरतलब है की कनक लता इससे पहले भी केदारनाथ के कंठा पहाड़ तक पदयात्रा कर कंठा पहाड़ पर तिरंगा झंडा फहरा चुकी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नगर की बेटी कनक लता का कहना है कि वे गरियाबंद से निकलकर प्रति दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा कर जिस नगर या ग्राम में पहुंचेगी वहीं रात विश्राम कर दूसरे दिन पुनः यात्रा प्रारंभ करेगी। इस बीच वे हर जगह पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ को लेकर जागरूकता फैलाएगी। कनक लता का कहना है कि हसदेव जंगल में 30 से 40 हजार पेड़ो की कटाई हो चुकी है और लगभग डेढ़ लाख पेड़ों की कटाई किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस जगह पर रहने वाले लोगों को अन्यत्र विस्थापित कर दिया जाएगा लेकिन उस जंगल में रहने वाले जीव जंतु पशु पक्षी कहा जाएंगे ? इन सब मुद्दो को लेकर राज्य के आदिवासी समाज के साथ अन्य लोगों के द्वारा भी जंगल कटाई का विरोध किया जा रहा है वह भी उसी विरोध का एक हिस्सा बनने जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  गौरेला में बाला कश्यप, पेंड्रा में रामरतन पेंद्रो ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त | Bala Kashyap in Gaurela, Ramratan pendro appointed working president of Block Congress in Pendra