जन्मदिन पर सीएम साय का न्यौता भोज, बच्चों के साथ किया भोजन, बच्चों की मनुहार – सीएम सर हमसे मिलने आते रहिएगा

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० मुख्यमंत्री ने मुस्कुराकर कहा- ये तो मेरा घर है, मैं आता रहूंगा आपसे मिलने

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर बगिया में बालक आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया। उन्होंने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया। बच्चों को दुलार करते हुए उन्होंने अपनी थाली से मिठाई भी अपने बाजू में बैठे बच्चों अनुज और सुमित को बांट दिया और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ना है।

नन्हे बच्चे भी मुख्यमंत्री साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे और मुख्यमंत्री से कहा कि “सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा।” मुख्यमंत्री श्री साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा।

Share this
READ MORE  पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 4 गिरफ्तार